BOLERO और BIKE की टक्कर में एक की मौत / kolaras News

कोलारस। रन्नौद थाना क्षेत्र के दरगवां थाना भौंती निवासी एक युवक को बुलेरो चालक अपनी गाड़ी को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आम रोड़ा माढा पर उसकी मोटरसाइकल में टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बुलेरो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र पुत्र लालाराम लोधी उम्र 22 साल निवासी दरगवां अपनी मोटरसाइकल से कहीं जा रहा था। तभी आम रोड़ माढ़ा पर एक तेज रफ्तार सफेद बुलेरो कार क्रमांक यूपी 93 एएक्स 2694 के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसकी मोटरसाइकल में टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने भैयालाल परिहार निवासी गणेशखेड़ा की रिपोर्ट पर से कार चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।