रात में अकेला सोने गया था, सुबह साड़ी में लिपटी लाश मिली / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर निवासी एक व्यक्ति की उसके कमरे में साड़ी में लिपटा संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला। जिसका सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक सूधर सिंह पिता गजराज सिंह कुशवाह उम्र 55 साल निवासी ग्राम बामौर के छोटे भाई लखन ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार सुधर सिंह रात को खाना खाकर कमरे में सो गया था। जब उसने सुबह देखा तो भाई सुधर सिंह के गले में साड़ी लिपटी हुई थी और वह कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा हुआ था।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले मेें मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि मामला संदिग्ध जान पड़ता है।