शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की वह मारपीट में तब्दील हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 506, 34, 3(1) द ध, 3(2)5 क एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार बीते रोज रात्रि करीब साढ़े 8 बजे लल्लू उर्फ रामसेवक पुत्र कमलूराम जाटव उम्र 40 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी आरोपी अख्तार खान निवासी इंद्रा कॉलोनी और उसका एक मित्र साकिर खान निवासी मोहना जिला ग्वालियर उससे किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे।
जब फरियादी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने जाकर की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों क विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

