शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत एबी रोड़ पर दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार सेना के मेजर की मौत हो गई है। जबकि दूसरा कार चालक मामूली रूप से घायल है। हादसे की वजह फोरलेन से अचानक टू-लेन आ जाना रहा। गाडी तेज रफ्तार में होने से 55 साल के मेजर शेर अंसार गंभीर रूप स घायल हो गए। अस्पताल लाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करी 1 बजे सतनवाड़ा के नजदीक सड़क हादसा हो गया। कार क्रमांक यूपी 80 एयू 8900 में सवार सेना के मेजर शेख अंसार उम्र 55 वर्ष पुत्र एसके इब्राहिम निवासी हैदराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
जबकि सामने से आ रही कार क्रमाक एमपी 07 बीए 3286 के चालक को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद दूसरा कार चालक खुद ही अपनीकार लेकर सतनवाड़ा थाने पहुंच गया। हादसे की वजह फोरलेन पर कार तेज रफ्तार में आ रही थी आर अचानक टू-लेन आ गया। जिससे शिवपुरी की तरफ से जा रही कार से मेजर की गाड़ी टकरा गई।
हादसा होने के बाद पीछे दूसरी कार आकर रूकी जिसमें एक सना के अधिकारी परिवार के सग जा रहे थे। हादसा देखकर मौके पर रूके। कागज देखे तो पता चला कि शेख अंसारी मथुरा में उनकी बटालियन में पदस्थ्ज्ञ हैं। तुरंत मथुरा सम्पर्क किया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। शव को ग्वालियर भेजा गया। जहां से मथुरा ले जाया जाएगा। जहां से हैलीकॉप्टरी से हैदराबाद भेजा जाएगा।

