शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस से आ रही है। जहां बीते दो दिन से बारिश होने के बाद भीगे चने में अंकुर निकलने लगे है। आज जैसे ही किसानों ने इस चने को मंडी में पाला करने फैलाया फिर से बारिस प्रारंभ हो गई। जिससे यहां पाले के लिए फैलाया गया किसानों का चना फिर से भीग गया।
बताया गया है कि कोलारस नगर में तेज बारिश से कोलारस कृषि उपज मंडी खुले में रखा हजारों क्विंटल चना लापरवाही के कारण भीग गया था। जिसमें से आज अंकुरण फूट पड़ा। यहां कृषि उपज मंडी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कोलारस द्वारा खरीद की जा रही थी जो खुले में तोल की जा रही थी। तेज बारिश के चलते मंडी में 1 से 2 फुट पानी भर गया और लगभग हजारों कुंटल चना लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
अब मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। जिम्मेदार इस मामले में पर्देदारी करने का प्रयास करते रहे । परंतु आज फिर इस पर्देदारी की पौल बारिश ने खोल दी। इस बारिश के बाद यह चना फिर से भीग गया। किसान के अन्न की दुर्दशा देखकृृर कोई भी सोचने को मजबूर हो जाएगा। इस मामले को लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी अपनी ही पार्टी के सहकारिता मंत्री को जमकर निशाने पर लिया।
इस पूरे मामले में जिम्मेदारों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है उपार्जन पोर्टल बंद हो जाने के कारण तोल ना होने से गुस्साए किसानों ने कोलारस मंडी में मुर्दाबाद के नारे तक लगा डालें यह नारे भी उस समय लगाए जब अपर कलेक्टर के साथ-साथ पूरा प्रशासन मंडी में मौजूद था सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर आज फिर से जो अनाज अंकुरित हुआ है। उसका जिम्मेदार कौन है।
जब इस संंबंध में एडीएम श्री बालौदिया से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने भी साफ तौर पर कहा कि इस लापरवाही के लिए समिति प्रबंधंक शिशिर जादौन जिम्मेदार है। अब वह ही इसकी भरपाई करेंगे।
