पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड कस्बे से आ रही हैं जहां कस्बे में निवासरत एक किराना व्यापारी बीती रात्रि अपने परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे। चोर खिडकी से प्रवेश कर गए और सोना—चांदी और नगदी समेट ले गए।चोरी की सूचना पर खोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किराना दुकानदार श्यामकुमार (55) पुत्र देवलाल गुप्ता निवासी खोड़ रविवार-सोमवार की रात अपनी पत्नी के संग घर की छत पर सो रहे थे। रात के अंधेरे में अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गया। अज्ञात चोर घर में रखा सोने का हसार, दो अंगूठी, सोने की चार चूड़ियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, बीस हजार रुपए नगदी सहित एक अन्य सूटकेस चुराकर ले गया है।
जब सुबह पति-पत्नी नींद से जागे और छत से नीचे उतरे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। बिस्तर पर शौच पड़ा था। यानी चोरी करने के साथ चोर शौच करके भी चला गया। खोड़ चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
