शिवपुरी। शहर में इन दिनों डंडा बैंक का आंतक सिर चढ कर बोल रहा है। डंडा बैंक से त्रस्त शहर में कई लोग अपनी जान गवां चुके है। इस डंडा बैंक के चलते शहर में कई मासूम आत्महत्या तक कर चुके है। कई मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाबजूद भी यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला फिजीकल क्षेत्र से आया। जहां बीते दो दिन पूर्व एसपी कार्यालय के बाहर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने बाले एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने सूूदखोर टिंकल पर मामला दर्ज किया था। अब इसी युवक पर दूसरी एफआईआर भी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र स्व काशीराम रजक उम्र 49 साल निवासी संजय कॉलोनी फिजीकल ने राजेश उर्फ टिंकल खटीक से अपने काम के लिए दो लाख रूपए उधार लिए थे। जिसपर से प्रतिमाह ओमप्रकाश उसे 20 हजार रूपए दे रहा था। इस तरह 2 लाख में से वह 1 लाख 80 हजार रूपए की रकम टिंकल खटीक को दे चुका था।
जिसपर से आए दिन आरोपी ओमप्रकाश राठौर पर दबाब बनाकर कहने लगा कि अभी तो मात्र व्याज का पैसा आया है। अभी मूलधन 2 लाख तो बकाया है। इसके साथ ही आरोपी युवक के मकान में किराए से रहने लगा। इसी दौरान आरोपी टिंकल ने पुन: 2 लाख रूपए और देकर युवक के अतिक्रमण के मकान की नौटरी अपने नाम करा ली। इसके एवज में ओमप्रकाश के 7 ब्लैंक चैक भी आरोपी ने रख लिए।
जब पीडित ने अपने चैक बापिस मांगे तो आरोपी ने उसे स्वयं के मकान से बेदखल करने का कोर्ट से एक नोटिस भी जारी करा दिया। जिसपर ओमप्रकाश राठौर ने पुलिस की शरण लेना उचित समझा। इस मामले में पुलिस पहने भी आरोपी टिंकल के खिलाफ सूदखोरी का मामला दर्ज कर चुकी थी। अब पुलिस ने दूसरे मामले में भी आरोपी पर धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर इस मामले के आरोपी टिंकल खटीक निवासी वन विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो दिन पहले दर्ज हुए 5 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

