शिवपुरी। आप सभी भक्तों को जन कर हर्ष होगा कि साई बाबा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस हर वर्ष के भांति इस बार भी बड़े ही धूमधाम से बनाया जा रहा है। इस बार श्री साई बाबा समिति शिवपुरी ने कुछ अलग करने का तय किया है बच्चो के मन मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए विद्यादान महोत्सव का आयोजन रखा गया है।
जिसके तहत गरीब व असहाय बच्चों को बेग(बस्ता), पेंसिल, बत्ती, कॉपी, द्रमपॉक्स, आदि का वितरण दोपहर 12 बजे आदिवासी व निर्धन बस्तियों में जा कर किया जाएगा। उसके पशचात सभी भक्तों के सहयोग से दोपहर 3:30 बजे से साई बाबा मंदिर प्रांगण में भंडारा(प्रसाद वितरण) किया जायेगा व शाम 7 बजे से राम भक्त परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड व भजनों का कार्यक्रम किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अनुरोध है कि फिजिकल रोड बड़ी पानी की टंकी के पीछे साई बाबा मंदिर पर प्रधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

