फिर ठगी! तुम्हारा ATM बंद है, पीछे के चार अंक बता दो, और एक लाख गायब | Shivpuri News

शिवपुरी। इन दिनों शातिर ठग एक के बाद एक लोगों को चूना लगाने में जुटे हुए है। दूसरी और पुलिस की निशक्रियता के चलते ठगों के हौंसले बुलंद है। जिसके चलते प्रतिदिन जिले में कोई न कोई ठगी लोगों के साथ हो रही है। ऐसा नहीं है कि इस ठगी से कोई अछूता है। बल्कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम पर भी उक्त बदमाश जिले में ठगी की बारदातों को अंजाम दे चुके है। परंतु इन बदमाशों के बाहर के एड्रेस होने के चलते पुलिस इन्हें पकड नहीं पा रही है। जिसके चलते इनके हौंसले बुलंद है।  

जानकारी के अनुसार दीपक जैन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जैन उम्र 61 साल निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी की दिलीप वस्त्रालय के नाम से दुकान है। दीपक ने कोतवाली पुलिस को आवेदन देते हुए शिकायत की है कि उसका खाता एसबीआई की गुरूद्धारा शाखा में खाता क्रमांक 53037078915 है। इस खाते का एटीएम भी पीडित के पास है।

बीते दो दिन पहले पीडित का एटीएम बंद हो गया था। इसी दौरान उसके मोबाईल पर एक अज्ञात युवक का कॉल आया। जिसने दीपक से कहा कि आपका एटीएम बंद हो गया है। अगर इसे चालू कराना है तो उसके लिए आपको एटीएम के पीछे के लास्ट चार अंक बताने होगे।

जिसपर से एटीएम बंद होने की जानकारी उसकी कन्फर्म हो गई। और दीपक ने अपने एटीएम के पीछे के चार अंक बता दिए। उसके बाद फिर एक के बाद एक लगातार 98396 रूपए गायब हो गए। इस मामले की जानकारी उसे जब मिली जब उसके मोबाईल पर पैसे बिड्रोल का एसएमएस आया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।