पिछोर। अभी अभी खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम लबेड़ा से आ रही है।जहाँ खेत मे पानी दे रहे चाचा भतीजे के करेंट की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पिछोर के ग्राम लबेड़ा में काशीराम लोधी उम्र 50 साल अपने खेत मे पानी दे रहा था। तभी अचानक खेत मे पड़े तारों में करंट आ गया। जिससे चाचा बुरी तरह से चिपक गया।
चाचा को लाइट की चपेट में देख अपने चाचा को बचाने भतीजा अनिल लोधी उम्र 20 साल आया।जिससे भतीजा भी बिजली की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ दोनो की लाश को पीएम के लिए भिजवाया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


