बडी खबर: आकस्मिक मृत्यु के खाते में आए 2 लाख, सिलेण्डर के नाम पर निकाल लिए, मांगे तो धमकाया

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में एक अजीवों गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पडौसी पर दो लाख रूपए की राशि हडपने का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो भी उक्त महिला ने बनबा लिया था। इस वीडियों को भी पीडिता ने कलेक्टर को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार जानकी बाई पत्नि रामजीलाल कुशवाह निवासी लुधावली ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति रामजीलाल की मृत्यु हो गई थी। जिससे उसके पति की आकस्मिक मौत के बाद शासन की और से उसे 2 लाख रूपए की सहायता राशि मिली थी। इस सहायता राशि को उसी के पडौसी नीतेश पुत्र शंकर पुरी गोस्वामी निवासी गोपाल चक्की के पास लुधावली ने नगर पालिका से जारी कराया था।

उसके बाद जब राशि आ गई तो आरोपी ने उसे राशि न बताते हुए कहा कि अभी उसका पैमेंट नहीं आया है। अब वह उसे निशुल्क गैस सिलेण्डर दिला रहा है। जिसके लिए उसे खाते की किताब सहित पूरे कागजाद दे दे। जिसपर बेचारी पीडिता ने पूरे कागज उसे दे दिए। उसके बाद पीडिता अपने खाते में आकस्मिक मृत्यु के पैसे खाते में चैक कराने बैंक गई तो बैंक में बताया कि उसके खाते में पैसा तो आ गया है। परंतु उसे निकाल लिया है।

जिसपर पीडिता ने कहा कि वह पैसे तो निकालने आई ही नही। तो बैंक ने कहा कि किसी ने आपके खाते से पैसे निकाले है। उसके बाद पीडिता ने नीतेश को कहा कि उसने उसके खाते से पैसे क्यों निकाले तो उसने अपने दलाल कृष्णा को उसके घर भेज दिया। कृष्णा ने घर पहुंचकर पीडिता से कहा कि उसने ही वह पैसे निकाले है। अगर अब उसे पैसे चाहिए तो वह मात्र 50 हजार रूपए दे सकता है।

जब पीडिता ने पूछा कि 2 लाख के 50 हजार क्यों तो आरोपी ने कहा कि 2 लाख में से वह 40 हजार की तो वीयर ही पी गए। इस पूरे मामले का वीडियों भी पीडिता के एक साथी ने बना लिया। इस वीडियों में दलाल कृष्णा पीडिता को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले की शिकायत पीडिता देहात थाने में भी कर चुकी है। जहां पुलिस ने भी पीडिता की फरियाद नहीं सुनी। जिसपर से पीडिता ने आज कलेक्टर की शरण ली। जहां कलेक्टर अनु्ग्रह पी ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।