BOLERO से खदानों में विस्फोट करने ले जा रहे थे अवैध विस्फोटक,पकडा

खनियांधाना। जिले के खनियांधाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाते हुए बोलेरो गाड़ी जब्त की है। साथ ही गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। खदानों में अवैध रूप से ब्लास्टिंग के लिए यह विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

टीआई सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विस्फोटक सामग्री ले जोन की सूचना मिली थी। एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गणेशखेड़ा मोड़ पर बोलेरो क्रमांक एमपी 08 जीए1538 को रोकर तलाशी ली। गाड़ी के अंदर अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

गाड़ी के अंदर 18 पेटी बूस्टर मिक्सर (जिलेटिन छड़ें), पीले रंग की 6 कॉइल बंडल, लाल रंग की चार कॉइल बंडल, नॉन ईडी 2 डेटोनेटर बरामद हुए हैं। उक्त विस्फोटक सामग्री की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी चालक उगमचंद पुत्र लादूराम चौधरी जाट निवासी खनियांधाना के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।