दहेज में 2 लाख देने के बाद भी हेमलता को प्रताणित कर रहा था परिवार मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुरा क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रीतम पाल पुत्र वुद्धपाल उम्र 55 साल निवासी लुधावली थाना देहात ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी हेमलता की शादी 7 मई 2015 को ठकुरपुरा निवासी रंजीत पाल पुत्र हरीसिंह पाल के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से आरोपीयों को दो लाख रूपए नगद और घर ग्रहस्थी का सामान दहेज में दिया था।

शादी के कुछ दिन तक तो ठीक रहा उसके बाद बीते 20 मई 2019 को आरोपी पति रंजीत पाल,ससुर हरिसिंह पाल,सास धनबंती उर्फ बसंती पाल और देवर दीपक पाल ने पीडिता को दहेज के लिए आए दिन प्रताणित करने लगे। जब पीडिता खर्चे के लिए पैसे की मांग करती तो आरोपी उसे खर्चे तक के पैसे नहीं देते। जिसके चलते वह परेशान रहने लगी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 498ए भादवि 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।