शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां कल पुलिस ने एक मामले में भडकाउ पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शहवाज अहमद पुत्र शफीक अहमद उम्र 31 साल निवासी फिजीकल थाने के पास ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया कि बीते 28 फरवरी को वह अपने घर पर फैसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसने फैसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट देखी।
यह पोस्ट किसी विनोद सेन ने डाली हुई थी। जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची। इस मामले में पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 153-ए 505(2) भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

