BEO मनोज निगम ने महिला शिक्षकों को रात 8:00 बजे ऑफिस में बुलाया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी का शिक्षा विभाग अपनी कार्यप्रणाली के चलते सुर्खियो में बना रहता हैं। कल देर शाम को शिक्षा विभाग से जारी हुआ एक फरमान महिला शिक्षिको के लिए सिरदर्द बन गया। अचानक से आया इस फरमान से महिला शिक्षिका टेंशन में दिखी की रात 8 बजे उन्है तत्काल आफिस क्यो बुलाया जा रहा हैं। अब इस मामले में शिक्षा विभाग बैकफुट पर दिख रहा हैं।

जानकारी के अनुसार कल शाम 7.30 बजे डीईओ कार्यालय से फरमान जारी कर दिया गया कि आधा सैकड़ा महिला शिक्षक रात 8 बजे तत्काल बीईओ कार्यालय आकर उपस्थित हों। यह मैसेज जैसे ही बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर द्वारा मोबाइलों पर SMS भेजा तो शहर व आस-पास की महिला शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

महिला शिक्षकों के लिए यह फरमान शिवपुरी बीईओ मनोज निगम द्वारा जारी किया गया था और महिलाओं को तत्काल परीक्षा के प्रपत्र लेने बुलाया गया था। कई महिलाएं रात में अकेली बीईओ ऑफिस जाने में परेशान दिखीं।

रेखा रघुवंशी, रंजना यादव, अलग शर्मा, हरदीपा चौधरी, उर्मिला रघुवंशी, अर्चना भार्गव, रचना भार्गव,दुर्गा वर्मा, गीता पवार, सीमा गुप्ता, इंदिरा जैन, अर्चना राठौर, अंजलि भार्गव, रजनी भार्गव, सोमप्रभा तोमर, सुनीता, राजकुमारी दुबे, रंजना यादव, पदमा स्वामी, उर्मिला रघुवंशी सहित अन्य महिला शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बीईओ कार्यालय बोर्ड परीक्षा के प्रपत्र वितरित करने लिए बुलाया गया। इस दौरान महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

रात में लेटर वितरित किए जाने हैं
दो-तीन दिन बाद परीक्षाएं हैं। इसलिए उन्हें परीक्षा सामग्री के अलावा रात में लेटर वितरित करने हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि महिलाएं आएं वे किसी परिजन को भी भेज सकती हैं। मनोज निगम, बीईओ शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M