कागजो में ही बना दिया मत्स्य विभाग ने लाखो का तालाब: EOW में शिकायत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिला मुख्यालय के नजदीक मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भगोरा में 12.61 लाख की लागत से तालाब के निर्माण कराया गया है। तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ईओडब्ल्यू ग्वालियर ने शिकायत दर्ज कर ली है। मत्स्य विभाग के ही रिटायर सहायक संचालक की शिकायत पर मामला सामने आया है। शिकायककर्ता ने ईओडब्ल्यू के ग्वालियर ऑफिस ग्वालियर में बयान भी दर्ज करा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत शिवपुरी ने मत्स्य विभाग शिवपुरी को साल 2007 में 28 अगस्त को आदेश क्रमांक 790 के तहत मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भगोरा पर 24 नर्सरी पाॅण्ड निर्माण कार्य के लिए अंतिम किश्त 2 लाख 52 हजार 200 रुपए जारी की थी। यह राशि तत्कालीन सहायक संचालक मत्स्य शिवपुरी पीसी कोल ने प्राप्त की है।

जिसमें 31 अगस्त 2007 को 10 लाख 8 हजार 800 रुपए पूर्व में दिए गए थे। तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर आवेदक महेंद्र कुमार दुबे रिटायर सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने आरटीआई लगा दी। 27 अप्रैल 2019 को मत्स्य विभाग के सहायक संचालक अरुण कुमार शर्मा ने आरटीआई प्रथम अपील में बताया कि उनके कार्यकाल में इस योजना में साल 2006-07 व 2007-08 में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है।

ना ही कोई कार्य विभागीय उपयंत्री डीसी थापक के सुपरविजन में हुआ है। इस तरह दस्तावेजों से स्पष्ट हो रहा है कि 12 लाख 61 हजार रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। क्योंकि राशि जिला पंचायत से जारी हुई है। लेकिन भ्रष्टाचार की पोल खुलने से बचाने के लिए तालाब के रिकार्ड को छुपाया जा रहा है। ईओडब्ल्यू की जांच में संबंधित अधिकारी व उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

बाबू ने आरटीआई की जानकारी बनाकर दी थी
आरटीआई के तहत जानकारी बनाकर बाबू अग्रवाल ने दी थी। जिनका अब निधन हो चुका है। तालाब का काम मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ है।
अरुण कुमार शर्मा, प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य विभाग शिवपुरी

G-W2F7VGPV5M