शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित नवीन पार्क के लोकार्पण समारोह के अवसर पर कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। शुद्ध हवा और पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक है। पौधरोपण और रोपे गए पौधों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले तभी पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड क्रमांक 15 में पार्क के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में और भी पार्कों की आवश्यकता हैं। आगे मुख्य अतिथि राजे ने कहा कि नगर के चुनाव नजदीक हैं सही प्रतिनिधि का चुनाव करें जिससे विकास इसी तरह जारी रहे और कोई रोड़ा न बन सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक जी के सहयोग से यह पार्क बन कर तैयार हुआ हैं। इस अवसर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने भी संबोधित किया तत्पश्चात आभार प्रदर्शन वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अरूण पंडित ने किया।
इस अवसर पर मंचासीन लोगों में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, हेमंत मैथिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। तत्पश्चात विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के माता जी, पूर्व पार्षद निर्भय सिंह हीरा के निधन, पृथ्वीराज आसपुर, पंकज शर्मा पार्षद के पिता के निधन हो जाने पर शोकसंवेदना व्यक्त करने सभी के निवास पर पहुंची।
अम्मा महाराज विजया राजे सिंधिया के नाम पर हुआ नामकरण
वार्ड क्रमांक 15 में स्थित नवीन पार्क के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह, अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह व पार्षद अरूण पंडित की सहमति से पार्क का नाम अम्मा महाराज विजयाराजे सिंधिया रखा गया। मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया के समक्ष उपस्थित जनसमूह द्वारा अम्मा महाराज अमर रहे के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
नव मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम ने किया स्वागत
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी व उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के शिवुपरी आगमन पर सोनचिरैया होटल के सामने पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता संजय गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, निर्देश गोयल, दुर्ग सिंह यादव, कपिल भार्गव, दिव्यांश, अनिल धाकड़, दिलीप धाकड़, हितेश शर्मा, भागचंद लोधी, नवीन सैन, सतीश शर्मा सहित अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।