ग्राम डेंडरी में हुआ विशाल महायज्ञ का इन्द्रध्वज भूमिपूजन, प्रारंभ हुई अखण्ड संकीर्तन रामधुन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी ब्लॉक के ग्राम डेंडरी में विश्व शांति सद्भाव और समरसता के लिए आगामी मार्च में होने वाले विशाल महायज्ञ का इन्द्रध्वज भूमि पूजन कार्यक्रम विशाल भण्डारे के साथ संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पं. राजकुमार वाजपेयी शास्त्री के श्रीमुख से मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ एवं श्री 1008 अखण्ड संकीर्तन नामधुन का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर महाराज श्री श्री108 ईश्वर दास जी महाराज डावरखो एवं क्षेत्रीय विधायक सहित 50 गांव के लोग मौजूद रहे। श्री श्री 108 ईश्वर दास जी महाराज ने चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम डेंडरी में विश्व शांति पर्यावरण शुद्धी, सामाजिक सदभाव, समरसता के निमित्त महायज्ञ का आयोजन आगामी मार्च के माह में किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए इन्द्रध्वज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के बाद श्री 1008 श्री अखण्ड संकीर्तन नामधुन 24 घंटे तीन माह तक चलेगी। इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां डेंडरी, सिलपरी, सिलपुरा, हर्रई, बरखेड़ी, देवपुर सहित 50 गांव के लोग जुटे हुए हैं।