बहुप्रतीक्षित भाजपा मंडल अध्यक्षों की पहली लिस्ट जारी, विवादित सीटों पर असमंजस | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों को लेकर चल रहा विबाद आज कुछ हद तक खत्म हो गया है। आज भाजपा की और से पहली सूची जारी हो गई है। जिसमें भाजपा की ओर से एक सूची जारी की गई है। जिसमें कुछ मंडलों को छोडकर शेष सभी की सूची जारी कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी  शिवपुरी जिला सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष से व्यापक चर्चा, मंडलों के निर्वाचन अधिकारियों की अनुशंसा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  एवं नेताओं  की सहमति से जिला निर्वाचन अधिकारी  जसवंत सिंह हाड़ा ने भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तृतीय चरण में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई।

जिसमें शिवपुरी नगर अध्यक्ष विपुल जैमिनी को बनाया गया है। शहर की दूसरी सीट पुरानी शिवपुरी अभी रिक्त है। शिवपुरी ग्रामीण पर जितेंद्र रावत, खोड केरन लोधी, पोहरी आशुतोष जैमिनी, बैराड़ मंडल की कमान विक्की मंगल, सतनवाड़ा जसपाल सिंह बैंश, सुभाषपुरा मुडेरी शिव कुमार धाकड़,पिछोर राहुल राहोरा, भौंती कृष्ण बिहारी गुप्ता, खनियाधाना को अभी रिक्त रखा गया है।

बामोरकलां उदय भान यादव,मायापुर दिनेश राय, कोलारस शिखर धाकड़, बदरवास चंद्रपाल यादव, लुकवासा बृजेंद्र रघुवंशी , रन्नोद को रिक्त रखा है, करैरा हेमंत शर्मा, सिरसोद हुकम सिंह लोधी, दिनारा पुष्पेंद्र यादव, करई रामेश्वर रावत, नरवर सुरेंद्र सिंह गुर्जर को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।