पति ने अपनी पत्नि को दहेज के लिए पीटा, मामला दर्ज | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी की विवाहित महिला बलजीत पत्नि गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष ने अपने पति गुरप्रीत सिंह और जोधा सिंह पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। कोलारस थाने में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 498 के तहत कायमी की गई है।

फरियादी बलजीत ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति तथा ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और 17 नवम्बर को आरोपियों ने दहेज के लिए उसकी जमकर मारपीट की।