दो दिन से लापता था आज नहर के पास लाश मिली | karera News

करैरा। खबर करैरा के दिनारा थाना क्षेत्र के कूड गांव में 22 वर्षीय युवक राघवेंद्र पुत्र हिम्मत सिंह यादव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसने जहर क्यों खाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दिनारा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का शव नहर के पास मिला और वह 2 दिन से लापता था। जानकारी के अनुसार मृतक के शव के पास सल्फास की गोलियां भी मिली हैं। परिजनों ने बताया कि वह अहमदाबाद में काम करता था और उस दिन पूर्व ही अपने घर आया था।