करैरा लूट पर धैर्यवर्धन का बयान: कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद | karera News

करैरा। जिले के करेरा के बाज़ार में व्यापारी अतुल सोनी के साथ हुई गोली मारने की घटना अपराधियों का बड़ा दुस्साहस है ।इस घटना पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन ने कड़ा रोष जताते हुए यथाशीघ्र अपराधियों की धरपकड़ की मांग की है ।

धैर्यवर्धन ने कहा कि  भरे बाज़ार दुकानदार के पैर में गोली मारकर आभूषण का बैग छीनकर ले जाना यह शिवपुरी जिले की पुलिस को गंभीर चुनौती दी है । भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि व्यापारियों का जीवन संकट में है ।

कल हुई घटना उनके प्राणों के लिए भी संकट उत्पन्न कर सकती थी । करैेरा अनुविभाग की पुलिस को चाहिए की वह रेत की कमाई से ध्यान हटाकर कानून व्यवस्था को सुधारने में रुचि ले।