शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में आने वाले बामौरकलां थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक के होटल पर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके साथ ही अवैध रुपयों की मांग करने लगे,जब होटल संचालक ने पैसे नहीं दिये, जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये। जिसके बाद होटल संचालक ने इसकी शिकायत थाना बामौरकलां पर की। पुलिस ने शिकायत पर युवकों का गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार निवासी बामौरकलां फरियादी संजीव कुमार जैन उम्र 55 साल ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को मैंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन युवक अंकित यादव, रंजीत उर्फ मोहित यादव और दीपक यादव उनके होटल पर आए। वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी। वहीं संजीव का कहना हैं कि जान से मारने की धमकी दी और अवैध रूप से रुपयों की मांग की।
फरियादी की शिकायत पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(3), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से घेराबंदी कर आरोपी अंकित यादव उम्र 21 साल, रंजीत यादव उम्र 21 साल निवासी खजरा थाना खनियाधाना और दीपक यादव उम्र 23 साल निवासी कचनारिया को गिरफ्तार कर लिया। आज 10 अप्रैल 2026 को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।