शिवपुरी। शादी के बाद खुशियों से भरी जिंदगी की शुरुआत करने निकला एक परिवार, कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं—इनमें नई-नवेली दुल्हन और दूल्हा भी शामिल थे।
शादी के अगले ही दिन टूटा परिवार
तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार को दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार-मां, भाभी और बहन के साथ ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो कुछ देर के लिए रुका… और यही ठहराव उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया।
मुर्गी दाना से भरा ट्रक बना काल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान मुर्गी दाना से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, मां और बहन ट्रक के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई, लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो चुका था।
आधे घंटे की जद्दोजहद, लेकिन नहीं बच सकीं जानें
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा सन्नाटा
इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह है कि दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन उसी दिन राजगढ़ गांव में होनी थी। घर में एक साथ दो-दो खुशियों की तैयारी थी—लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जहां शहनाई गूंजनी थी, वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।