शिवपुरी। शहर के बाणगंगा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए जरूरी सूचना है। रखरखाव (मेंटीनेंस) कार्य के चलते 13 अप्रैल को शहर के कुछ प्रमुख हिस्सों में विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा।विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. सेलिंग क्लब फीडर पर आवश्यक मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है। इस सुधार कार्य के कारण उक्त फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह 5 घंटे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: वन विद्यालय कैम्पस, सैलिंग क्लब, भदैयाकुण्ड और इनके आसपास के सभी रिहायशी इलाके।
समय: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक