शिवपुरी। कहते हैं अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, एक छोटी सी गलती उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचा देती है। शिवपुरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक चोर अपनी पत्नी के नाम की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शौक में उसने अपनी लोडिंग गाड़ी पर पत्नी का नाम कीर्ति लोडिंग सर्विस लिखवा लिया था, लेकिन यही नाम उसके लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया।
सीसीटीवी फुटेज में कीर्ति लिखी गाड़ी नजर आई, पुलिस ने उसी सुराग को पकड़ा और आखिरकार चोर तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने गाड़ी से पत्नी का नाम पुतवाने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
फ्रिज चुराने निकला, कीर्ति ने करा दिया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने 27 मार्च को हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुद्वारे के पीछे, कोलारस निवासी राजू कुशवाह उम्र 30 साल पुत्र कृष्णा कुशवाह और बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंचवाड़ा निवासी देवेंद्र कुशवाह उम्र 28 साल पुत्र बद्री कुशवाह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू कुशवाह ने अपने साथी देवेंद्र के साथ मिलकर चतुर्भुज हॉस्पिटल के सामने स्थित अमित कुमार श्रीवास्तव के गोदाम से 3 बड़े फ्रिज चोरी किए। इसके अलावा दोनों ने अभिनव भटनागर के ध्यान केंद्र को भी निशाना बनाते हुए वहां से एलईडी टीवी, मिक्सर, साउंड सिस्टम और अन्य कीमती सामान पार कर दिया।
CCTV में दिखी कीर्ति, पुलिस सीधे चोर तक पहुंची
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रात के समय एक लोडिंग गाड़ी पर साफ-साफ कीर्ति लोडिंग सर्विस लिखा दिखाई दिया। कीर्ति नाम ही पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया।
कोतवाली टीआई रोहित दुबे के बताया कि फुटेज में दिख रही कीर्ति लिखी लोडिंग गाड़ी की तलाश शहर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में शुरू की गई। जांच के दौरान यही गाड़ी हमें आरोपियों तक ले गई।
भनक लगते ही पत्नी का नाम पुतवाया, लेकिन बच न सका
पुलिस की तलाश की भनक जैसे ही राजू कुशवाह को लगी, उसने अपनी सबसे बड़ी गलती छिपाने की कोशिश शुरू कर दी। आनन-फानन में उसने लोडिंग गाड़ी पर लिखे पत्नी कीर्ति के नाम को पुतवा दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। जब पुलिस उसके पास पहुंची, तो गाड़ी पर नाम पुते होने के निशान साफ नजर आ रहे थे। इससे पुलिस का शक और मजबूत हो गया। पूछताछ में आखिरकार आरोपी टूट गया और उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने दोनों चोरी की वारदात स्वीकार कर लीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गोदाम से 3 बड़े फ्रिज चोरी किए थे। वहीं ध्यान केंद्र से चोरी हुए सामान में-एलईडी टीवी,मिक्सर,साउंड सिस्टम,डिजिटल प्लेयर मशीन,हनुमानजी की पीतल की मूर्ति,पीतल का कमंडल,पीतल की थालियां,पीतल की घंटी,अगरबत्ती स्टैंड,तांबे का गंगासागर,तांबे का कलश शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी गया माल बरामद कर लिया है।
शातिर निकला आरोपी, पहले से दर्ज हैं 10 मामले
पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर थाने लाई और रिकॉर्ड खंगाला, तो मुख्य आरोपी राजू कुशवाह का आपराधिक इतिहास भी सामने आ गया।
पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ कोतवाली और कोलारस थाने में चोरी के 10 अपराध पहले से दर्ज हैं।