श्रीमंत महाराज साहब, शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच कब से शुरू करवाओगे - Khula Khat

श्रीमंत महाराज साहब
, मध्य प्रदेश के 29 सांसदों में आप नंबर वन है। भारत के 543 सांसदों में आप टॉप टेन में आते हैं। प्रधानमंत्री आपका सम्मान करते हैं और मुख्यमंत्री आपसे मिलने के लिए दिल्ली जाते हैं। जिस क्षेत्र का सांसद इतना पावरफुल हो, उस क्षेत्र की जनता का हक बन जाता है कि सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ सबसे पहले उसको मिलना चाहिए। तो सवाल सिर्फ इतना सा है कि शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच कब से शुरू करवाएंगे? 

Question for MP Jyotiraditya Scindia: When will you bring the Video Bronchoscopy Unit?

आपको तो पता ही होगा, मध्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच की सुविधा शुरू होनी है। यदि केपी यादव सांसद होते तब भी शिवपुरी में यह सुविधा शुरू होती। बात सिर्फ इतनी सी है कि यदि हमारे सांसद श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया है तो यह सुविधा हमको सबसे पहले मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजधानी भोपाल के सरकारी अस्पताल में आज यह सुविधा शुरू हो गई है। चलिए कोई बात नहीं, भोपाल राजधानी है उसका हक बनता है। मुख्यमंत्री उज्जैन से आते हैं उनका भी हक बनता है, इंदौर बड़ा शहर है उनका भी हक बनता है लेकिन पहले 10 जिलों में तो शिवपुरी का नाम होना चाहिए। बस इतनी सी रिक्वेस्ट है। 

मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताई कि यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज में थी, यहां हमने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन पी परमहंस से पूछा तो उन्होंने बताया कि, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में यह यूनिट नहीं है। मतलब यह हुआ कि आप केवल मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग परमिशन ले थे? मशीनों और डॉक्टरों का इंतजाम नहीं किया।

वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच
जो लोग नहीं जानते उनके लिए, वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी एक एडवांस प्रक्रिया है जिसमें एक पतली फ्लेक्सिबल ट्यूब (कैमरा के साथ) को नाक या मुँह के रास्ते लंग (श्वसन नली) में डाला जाता है, ताकि अंदरूनी तौर पर direct visualization किया जा सके। ये जांच ट्यूबरक्लोसिस, लंग कैंसर, बार-बार होने वाले इन्फेक्शन, निमोनिया, अनेक्सप्लेंड कफ या खून आना (hemoptysis) जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी है। इसके साथ ही बायप्सी के सैंपल लेना, टिश्यू बायप्सी लेकर इन्फेक्शन या कैंसर कन्फर्म करना,  करना, BAL (Bronchoalveolar lavage) से infection identify करना जैसी सेवाएं भी वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी से मिल जाती है।

कुल मिलाकर यह एक ऐसी यूनिट है जो हर सरकारी अस्पताल में होना बहुत जरूरी है। सरकार को यह बात पता है और सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में यह यूनिट स्थापित की जाएगी। यदि पहले 10 जिलों में शिवपुरी का नाम आया तो श्रीमंत महाराज जिंदाबाद, आखिरी के 10 जिलों में आया तो काहे के महाराज।