बिजली कटौती समाचार, सिटी और विष्णु मंदिर सहित शहर के कई फीडर बंद

Uploaded Imageशिवपुरी। शहर के कई प्रमुख इलाकों में 14 अप्रैल को सुबह तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. बाणगंगा से संचालित 11 के.व्ही. सिटी फीडर एवं विष्णु मंदिर फीडर पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किया जाना है, जिसके चलते इन फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली कटौती की जाएगी।

विद्युत विभाग के अनुसार यह शटडाउन सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाब शाह दरगाह क्षेत्र, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराने बस स्टैंड, विष्णु मंदिर, सर्वोदय नगर, इंदिरा कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मेंटीनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या अचानक बिजली बाधित होने की समस्या से बचा जा सके। हालांकि, सुबह के समय बिजली बंद रहने से आम नागरिकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पेयजल सप्लाई, घरेलू कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।