शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में स्थित ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा में प्रेमी की हत्या के बाद पिता और दादा के जेल जाने से दुखी हुई प्रेमिका ने भी अंतत: गुरुवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम नेगमा निवासी अर्जुन पुत्र भगवान सिंह पाल और ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा निवासी वर्षा पुत्री दिनेश कुशवाह उम्र 20 साल के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु परिवार वालों ने शादी के लिए रजामंदी नहीं दी, बल्कि उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर ली।
30 मार्च को उसकी गोदी भरने के लिए लड़के वाले आने वाले थे, लेकिन वर्षा इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसने 29-30 मार्च की दरम्यानी रात अपने प्रेमी अर्जुन पाल के साथ भागने की योजना बनाई। वह जब घर से भाग रही थी तभी उसके स्वजनों को पता चल गया और वर्षा के पिता दिनेश, दादा लट्टू कुशवाह ने अपने दो से तीन अन्य स्वजनों के साथ मिलकर अर्जुन को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस मामले में 31 मार्च को पिता दिनेश व दादा लट्टू कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी की हत्या और पिता व दादा सहित अन्य स्वजनों पर हत्या का केस लगने सहित उनके जेल जाने से वर्षा क्षुब्ध हो गई। वह पिछले तीन दिनों से काफी व्यथिथ थी। इसी क्रम में उसकी चचेरी बहन उसे संभालने का प्रयास कर रही थी।
दोपहर करीब 1 बजे वर्षा की चचेरी बहन ने उससे खाना खाने चलने के लिए कहा, लेकिन वर्षा नहीं गई। जब चचेरी बहन ने ज्यादा जिद की तो वर्षा ने उससे कहा कि वह खाना यहीं पाटौर में ले आए, वह यहीं पर खाना खा लेगी। इस पर वह खाना लेने के लिए चली गई। करीब आधा घंटे बाद जब वह वापस लौट कर आई तो उसने देखा कि वर्षा फांसी पर लटकी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम करवाने के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इनका कहना है
-तीन दिन पहले चंदौरिया में जिस युवक की हत्या की गई थी, उस मामले में आज लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर, मामले की विवेचना शुरू की है।
गब्बर सिंह गुर्जर, टीआई, कोलारस