शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सावरकर पार्क के सामने महल कालोनी में स्थित गैलेक्सी होटल पर गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई,यह आग होटल की किचन में भड़की दी,इस आग में किचन का सामान जल गया है,बीच शहर में फायर बिग्रेड को पहुंचने में 2 घंटे का समय लग गया इस कारण लोगों में नाराजगी देखी गई हैं।
जानकारी के अनुसार होटल गैलेक्सी में गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 बजे तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। होटल की किचन में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक किचन में से आग भड़क गई। इस आगजनी में किचन में रखा फ्रिज सहित अन्य सामान जल गया। किचन में से भड़की आग ने रेस्टोरेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे सोफे, कुर्सी आदि में भी आग लग गई।
खास बात यह रही कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई परंतु फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, इस दौरान कोतवाली टीआई रोहित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पर पहुंच गए, उन्होंने भी फोन लगाकर फायर ब्रिगेड को बुलाने के भरसक प्रयास किए लेकिन इसके बाद भी फायर ब्रिगेड को आने में समय लग गया।
इस दौरान होटल में भड़की आग को बुझाने के लिए प्राइवेट टैंकर बुलाने पड़े। टीआई रोहित दुबे सहित उनकी पूरी टीम बाल्टियों और जग आदि से आग बुझाते हुए नजर आई। इसके अलावा सिविलियन ने भी बाल्टियों से आग पर काबू पाया। अगर समय रहते पुलिस और आमजन आग पर काबू पाने के लिए प्रयास नहीं करते तो निश्चित तौर पर यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था, क्योंकि होटल के साथ यहां अंदर की तरफ रिहायशी मकान भी है जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेशी लाल जैन और उनका पूरा परिवार निवास करता है।
इसके अलावा यहां पर आस पास मकान और दुकानें भी एक दूसरे से सटी हुई हैं। टीआई रोहित दुबे का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात हैं, लेकिन प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि आग का कारण कोई शार्ट सर्किट रहा होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आग चिमनी में से लगना शुरू हुई थी। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि चिमनी में जमे कार्बन की परत में आग लगी होगी और वही आग किचन में फैल गई होगी। हालांकि फिलहाल होटल संचालक की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्टाफ और ग्राहकों में मची भगदड़
जिस समय होटल की किचन और रेस्टोरेंट में आग भड़की, बताया जा रहा है कि उस समय किचन में स्टाफ काम कर रहा था। इसके अलावा होटल के रेस्टोरेंट में भी कुछ ग्राहक बैठे हुए थे। जैसे ही आग भड़की तो होटल के स्टाफ और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। स्टाफ ने किचन में से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी वहां से दौड़कर बाहर की तरफ भागे।
दो फायर ब्रिगेड हैं, दोनों आग बुझाने गई थी
फायर ब्रिगेड के देरी से आने के संबंध में फायर ब्रिगेड के स्टाफ से बात गई गई तो फायर ब्रिगेड के चालक दयाराम केवट का कहना था कि बाईपास पर एक खेत में आग लग गई थी। दोनों गाड़ियां वहीं पर आग बुझाने के लिए गई थीं। गांव वाले गाड़ी आने ही नहीं ले रहे थे, जब पुलिस कंट्रोल रूप से फाेन गया तब कहीं जाकर उन्होंने एक फायर ब्रिगेड को आने दिया है।