दिनारा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा पुलिस थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। शीतला माता मंदिर के पास स्थित आकाश यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित हजारों का माल समेट ले गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि थाना करीब होने के बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
A Challenge to the Khaki: Theft Just 300 Meters from Dinara Police Station
जानकारी के मुताबिक, शीतला माता मंदिर के पास दिनारा निवासी आकाश यादव उम्र 24 साल इन दिनों परिवार के साथ ग्वालियर में रहते हैं। दिनारा का मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। पड़ोसी शिवम गुप्ता ने शनिवार दोपहर 2 बजे आकाश को फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। आकाश यादव अपने पिता गणपत सिंह यादव के साथ दिनारा स्थित घर पहुंचे।अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, इनवर्टर की बैटरी, पीतल के बर्तन, एलईडी टीवी चुराकर ले गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थाने से तीन सौ कदम की दूरी पर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।