शिवपुरी। शिवपुरी में आज भाई दूज के दिन पुलिस की होली चर्चा मे रहती है,आज शहर के पुलिस ग्राउंड पर पुलिस ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और एडिशन एसपी संजीव मुले सहित शिवपुरी जिले के सभी अनुविभाग के एसडीओपी सहित शिवपुरी जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी ओर कर्मचारी उपस्थित थे। सभी पुलिस कर्मियों ने अपने कप्तान को होली की शुभकामनाएं दी।
कप्तान के संग, गुलाल के रंग
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले की मौजूदगी में आयोजित इस होली मिलन समारोह में जिले भर के एसडीओपी, थाना प्रभारी और सैकड़ों की संख्या में जवान शामिल हुए। जैसे ही कप्तान ने गुलाल उड़ाया, पूरा परेड ग्राउंड होली के रंगो में रंग गया।
जब गूंजी सुरों की महफिल
कार्यक्रम का सबसे यादगार पल वह था जब एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने खुद माइक संभाला। पुलिस कप्तान ने जब गीत होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं गाना शुरू किया, तो जवानों का उत्साह देखते ही बनता था। अपने अधिकारियों को इस अंदाज में देख पुलिस कर्मी खुद को रोक नहीं पाए और फाग गीतों व फिल्मी धुनों पर जमकर थिरके।
महिला अधिकारियों ने बिखेरा उत्साह
उत्सव में महिला पुलिस अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गीत गाकर पुलिस विभाग के बीच की एकता और अटूट विश्वास का संदेश दिया। ढोल की थाप और रंगों की फुहार के बीच हर चेहरा गुलाब की तरह खिला हुआ नजर आया।