कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में श्रीनाथ होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई। होली के त्यौहार पर जहां शिवपुरी जिले में रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल था,इस घटना के बाद 2 परिवार में मौत का मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार कोलारस के ढीमर मोहल्ला निवासी ग्यारसी उम्र 33 साल पुत्र सुल्तान केवट और रामकृष्ण 21 साल पुत्र सुरेश केवट एक ही बाइक पर सवार होकर होली के पावन अवसर पर अपने किसी परिचित से मिलने पूरनखेड़ी गांव जा रहे थे। दोनों युवकों के मन में त्योहार का उत्साह था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी।
रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार का घातक मेल
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से वाहन चलाना रही। बाइक सवार युवक क्रॉसिंग के आगे गलत दिशा में जा रहे थे, तभी गुना से शिवपुरी की ओर आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
अस्पताल में पसरा मातम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत ग्यारसी और रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुँचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, त्योहार की खुशियाँ अब चीख-पुकार में बदल चुकी हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।