शिवपुरी। शिवपुरी जिले के घंघोरा गांव में रविवार रात एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे को भी जहर पिला दिया। परिजन दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार घंघोरा गांव निवासी 35 वर्षीय बोटों बंजारा ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजन मां-बेटे को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में जिले से बाहर रहता है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।