पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में आने वाले नांद गांव में शनिवार को एक अपनी ससुराल मे रह रहे एक 38 साल के युवक की हत्या की खबर मिल रही है। युवक की हत्या सिर पर पत्थर पटक कर की गई है। सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोनू आदिवासी उम्र 38 साल अपनी ससुराल नांद में रहकर खेती बाड़ी कर रहा था। बीते शनिवार की सुबह सोनू की लाश कछौआ मौजा के चाली की डांग स्थित कटाई वाले नाले के पास एक जामुन के पेड़ के नीचे पड़ा है। जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य अत्यंत भयावह था। सोनू का शव जमीन पर चित पड़ा था और उसके सिर के पास भारी मात्रा में खून फैला हुआ था।
मौके पर पहुंचे मृतक के पिता बाबूलाल आदिवासी ने बताया कि सोनू के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शव के ठीक पास ही एक बड़ा पत्थर पड़ा था, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि सोनू जब जामुन के पेड़ के नीचे था, तभी किसी अज्ञात हमलावर ने भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में पसरा सन्नाटा
सोनू अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। वह अपनी मेहनत से ससुराल में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस अचानक हुई मौत से मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश है या कोई अन्य कारण, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।