खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में आने वाले कंचनपुरा मे निवास करने वाली 17 साल की नाबालिग के बलात्कार के आरोपी को मायापुर पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से सौ रही थी तभी आरोपी उसके घर मे घुसा और उसका बलात्कार कर दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की रिपोर्ट पर मायापुर थाने मे अपराध क्र. 52/26 धारा 64(1), 351(3), 332(ख) बीएनएस ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
ग्राम कंचनपुर भूवरा गांव मे निवास करने वाली 17 साल की नाबालिग ने बताया कि बीते 8 मार्च की रात जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, वह दालान में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी अनिल लोधी उम्र 23 साल दबे पांव घर में घुसा और किशोरी के साथ जबरदस्ती गलत बलात्कार कर किया। इतना ही नहीं, हैवानियत के बाद आरोपी ने जाते-जाते पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।
डर और सहम के बीच पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो 22 मार्च को थाना मायापुर में मामला दर्ज कराया गया। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर उनि दिनेश सिंह नरवरिया ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अनिल लोधी को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय पिछोर में पेश किया गया है।