शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज एक युवती शिकायत लेकर पहुंची कि मेरी मां के मरने के बाद मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली और मुझे घर से निकाल दिया हैं। वहीं में तब से अपनी बुआ जी के घर पर रह रही हूं। मैं शादी करना चाहती हूं,लेकिन मेरे पिता मेरी शादी भी नहीं होने दे रहे,मैंने अपने पिता जी से बोला कि आप मेरी कहीं भी शादी करवा दो,लेकिन वह कहते हैं कि तू भाग जा मेरे पास पैसे नहीं हैं तेरी शादी करने के लिए,तथा 11 से 12 बीघा जमीन हैं उससे भी मुझे बेदखल कर दिया हैं मैं बहुत परेशान हूं। वहीं युवती का कहना हैं कि मेरी सौतेली मां भी मुझे बहुत प्रताड़ित करती हैं और जान से मारने की धमकी देेती हैं वहीं संपत्ति को हड़पना चाहती हैं।
तीन साल पहले घर से निकाला, अब शादी में रुकावट
जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम मनपुरा थाना भौती की रहने वाली चाइना परिहार उम्र 19 वर्ष ने बताया कि मेरी मां की मृत्यु के बाद पिता बलवीर परिहार ने रीता परिहार को घर में रख लिया। तथा तीन वर्ष पूर्व पिता और सौतेली मां ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। में दर-दर की ठोकरें खाने के बाद जब नाना-नानी और मौसी ने भी शरण नहीं दी, तो मैं अपनी बुआ रामबती और फूफा चतुर सिंह परिहार ग्राम थनरा के यहां रहने लगी। अब जब बुआ-फूफा मेरी शादी करने का प्रयास कर रहे हैं, तो पिता तलवार से काटकर मारने की धमकी दे रहा है।
मेरी सौतेली मां ने करवा दिया हैं मुझ पर जादू-टोने
पीड़ित चाइना का कहना हैं कि उसके पिता और सौतेली मां उस पर जादू-टोना करवा रहे हैं, जिससे उसकी तबीयत लगातार खराब बनी हुई है। साथ ही पिता ने मेरे हक की पैतृक संपत्ति को धोखाधड़ी से सौतेली मां के नाम कर दिया है, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय पिछोर में चल रहा हैं।
मेरा मां जैसा हाल करने की धमकी देते हैं पिता और सौतेली मां
पीड़िता का आरोप हैं कि उसके पिता ने उसे धमकी देते हुए कहा, जैसे तेरी मां को मारा था, वैसे ही तुझे और तेरा साथ देने वाले बुआ-फूफा को भी मार दूंगा। इस धमकी के बाद से युवती और उसका साथ देने वाला परिवार गहरे सदमे और डर में है।
वहीं सौतेली मां और पिता की इस धमकी से पीड़िता काफी डरी हुई है और उसने कलेक्टर और महिला बाल विकास विभाग में भी शिकायत की हैं, उसके पिता बलवीर परिहार और सौतेली मां रीता परिहार के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की जाए। युवती ने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।