शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के चर्चित शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के मुख्य सूत्रधार और 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था।
क्या था पूरा मामला
घटना 2 दिसंबर 2025 की है, जब शिक्षक कल्याण लोधी और अनिल लोधी स्कूल से पढ़ाकर वापस लौट रहे थे। ग्राम गणेश खेड़ा वेयरहाउस के पास आरोपी मुरारी लोधी, रामजीलाल, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी और जितेंद्र उर्फ कल्ला ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पुराने केस में राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुख्य आरोपी मुरारी लोधी ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से कल्याण लोधी पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
पुलिस की मुस्तैदी और इनाम की घोषणा
हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया और खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 15 मार्च 2026 को घेराबंदी की। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी मुरारी लोधी (45 वर्ष), निवासी ऊमरीकला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कामयाबी में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सउनि संजय भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, प्रहलाद सिंह यादव, आरक्षक ब्रजेश राणा, दुर्गा विजय रावत, गजेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान और पीकेश कुमार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।