शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक परिवार शिकायत लेकर पहुंचा, कि कुछ दबंगों द्वारा हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है वहीं बताया जा रहा हैं कि विवाद नाली के पानी और कुछ कब्जा वाली जमीन का हैं,वहीं इस विवाद को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर हम पर बड़ी बेरहमी से हमला कर दिया। घटना में परिवार की महिलाएं और बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जो शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मांगीलाल राठौर निवासी ग्राम खरई थाना तेंदुआ ने बताया कि घटना 22 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। गांव के ही राममजन, हरविलास, देवेन्द्र, विनोद और अन्य महिला-पुरुषों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी, डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। हमले में मेरी बहू सुनीता राठौर का सिर फट गया और हाथ फैक्चर हो गया, जबकि नातिन नेहा, ज्योति और दूसरी बहू कविता को भी गंभीर चोटें आई हैं। दबंगों ने हमारी मैजिक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की हैं।
शिकायत के बाद भी घर में घुसकर मारपीट
पीड़ित परिवार ने बताया कि हमने इस घटना की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई हैं इसके बाद भी आरोपी और अधिक उग्र हो गए। 24 मार्च को आरोपी अवतार राठौर और उसके साथियों ने घर पर चढ़ाई कर दी। उन्होंने घर के गेट तोड़ दिए और परिवार के अन्य सदस्यों कल्लू, राजू, कन्हैया और सचिन के साथ फिर से मारपीट की।
आरोपियों का कहना है कि यदि रिपोर्ट वापस नहीं ली, तो वे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मांगीलाल को कहना हैं कि बहुएं और नातिनें अस्पताल में मौत से जूझ रही हैं, लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।