अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया कन्या पूजन और मातृशक्ति उत्सव

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं माता रानी को चुन्नी अर्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन की महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ मैया की आराधना की और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्यों ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें वस्त्र, आभूषण और उपहार भेंट किए। साथ ही, समाज में मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए माता रानी को सुहाग सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप नूतन वर्ष का स्वागत तिलक लगाकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इस आयोजन में संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल, उपाध्यक्ष रश्मि व सुमन अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल सहित सुषमा, माधवी, पूजा, नीतू और कार्यकारिणी सदस्य रचना, रितु, आरती एवं स्वीटी अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।