SHIVPURI-SAMACHAR 4 STORY IN ONE NEWS,स्मैक तस्कर सहित लूटेरा गिराफ्तार

Adhiraj Awasthi

शिवपरी। शिवपुरी जिले की पुलिस ने आज एक ग्वालियर के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है,वही सीहोर थाना प्रभारी ने एक चोरी का खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक 10 हजार का इनामी लूटेरा का दबोच लिया है।

करैरा: 5.60 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
करैरा थाना पुलिस ने सिल्लापुर चौराहे के पास एक बड़ी कार्यवाही करते हुए कृष्णा कुमार मिर्धा (20 वर्ष), निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5,60,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्मैक के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है।

सीहोर: चोरी के गिरोह का खुलासा, 1.50 लाख के जेवर बरामद
सीहोर थाना पुलिस ने ग्राम बारोदा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों-सुनील परिहार, बृजेश परिहार और भूरा परिहार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भिंड और ग्वालियर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी किए गए 1.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

कोतवाली: 10 हजार का इनामी लुटेरा चढ़ा हत्थे
कोतवाली पुलिस ने 22 जनवरी को एक वृद्ध पेंशनर से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी संजय जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक से पेंशन निकालकर जा रहे बुजुर्ग की कान की बाली झपट्टा मारकर लूटी थी। आरोपी पर पहले से ही स्थाई वारंट और लूट के अन्य मामले भी दर्ज हैं।

बामौरकलां: शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाला जेल भेजा गया
बामौरकलां थाना पुलिस ने ग्राम भरसूला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले वारंटी जगभान लोधी को गिरफ्तार किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर द्वारा भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर उपजेल पिछोर भेज दिया गया है।