शिवपुरी। जिले के ग्राम सिंहनिवास में एक किसान के साथ उसके ही परिचित द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में मेहमान बनकर आने के दौरान चेकबुक से चेक चोरी किए और फिर बैंक से फर्जी हस्ताक्षर के जरिए बड़ी रकम निकाल ली।
बैंक से मिली जानकारी, तो खुला राज
पीड़ित किसान करमवीर जाट का आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की शिवपुरी शाखा में ओडी (ओवरड्राफ्ट) खाता है। शनिवार को जब वे बैंक पहुँचे, तब उन्हें पता चला कि शुक्रवार को उनके खाते से एक चेक के माध्यम से 4,80,000 रुपये की निकासी की गई है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, यह राशि सुमित कुमार कथूरा निवासी सोनीपत (हरियाणा) द्वारा निकाली गई है।
घर से 16 चेक मिले गायब
धोखाधड़ी की भनक लगते ही जब करमवीर ने घर जाकर अपनी चेकबुक जांची, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चेकबुक से कुल 16 चेक गायब थे। किसान को संदेह है कि पूर्व में उनके घर आए रिश्तेदार सुमित कथूरा ने मौका पाकर ये चेक चोरी किए और एक चेक पर उनके जाली हस्ताक्षर कर बैंक से पैसे निकाल लिए। वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
पुलिस और साइबर पोर्टल पर शिकायत
किसान करमवीर जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बैंक को शेष 15 चेक के भुगतान पर रोक (Stop Payment) लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार के साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।