shivpuri news , बिजली कटौती समाचार,जिले के इन फीडरों पर रहेगी बत्ती गुल

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। के.व्ही. खरेह एवं पचावली फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक उक्त फीडरों से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही खरेह एवं पचावली फीडरों के बंद रहने से सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरैह, देहरदागणेश, पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पचावली, अकाझरी एवं रन्नौद से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।