शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसपी अमन सिंह राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता पर कथित अत्याचारों की शिकायत की।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ है, जिससे आम लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं।
चौहान ने खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल कला का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों का आतंक है। उन्होंने कहा कि गांव के पूर्व सरपंच भगवान सिंह को हालात से परेशान होकर गांव छोड़ना पड़ा और वे अपनी खेती तक नहीं कर पा रहे हैं।