पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे में श्योपुर हाईवे किनारे स्थित नवनिर्मित तालाब में आज एक 29 साल के युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तैरना जानता था और वह तैरकर आधा तालाब पार कर लिया था लेकिन उसके बाद अचानक से वह डूब गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और SDERF की टीम ने युवक की लाश को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार पोहरी के किला निवासी रंजीव धानुक पुत्र अपने पड़ोस में रहने वाले एक छोटे बच्चे कान्हा के साथ हाईवे किनारे स्थित नवनिर्मित तालाब पर गया था। प्रत्यक्षदर्शी बच्चे कान्हा ने बताया कि रंजीत नहाने के लिए तालाब में उतरा था। वह तैरते हुए आधा तालाब पार भी कर चुका था, लेकिन तभी अचानक बीच गहरे पानी में वह संघर्ष करने लगा और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। मासूम बच्चे ने तुरंत भागकर रंजीत के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी।
मौके पर पहुँचा प्रशासन और रेस्क्यू टीम
हादसे की खबर मिलते ही रंजीत के परिजन और पोहरी थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुँचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर-शिवपुरी से SDERF की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट्स के साथ तालाब में उतरकर करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।
सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों का बुरा हाल
समाचार लिखे जाने तक, एसडीईआरएफ की टीम लगातार पानी की गहराई नाप रही है और युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। नवनिर्मित तालाब होने के कारण पानी की गहराई और मिट्टी की स्थिति का सही अंदाजा न होना रेस्क्यू में चुनौती बन रहा है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है और रंजीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।