शिवपुरी। धर्म और अध्यात्म की नगरी शिवपुरी के अति प्राचीन एवं सिद्ध स्थल श्री बांकड़े हनुमान मंदिर में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। श्री बांके बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वाधान में यहाँ अष्टोत्तरशत (108) श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं।
श्रीमद् भागवत जीवन का शाश्वत सत्य: डॉ. गिरीश महाराज
व्यासपीठ पर विराजमान प्रख्यात कथा मर्मज्ञ डॉ. गिरीश जी महाराज ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि मनुष्य को अपने जीवन का वास्तविक स्वरूप जानना है, तो श्रीमद् भागवत से श्रेष्ठ कोई अन्य साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन का शाश्वत सत्य है। महाराज श्री ने बताया कि जब मनुष्य के पूर्व जन्मों के पुण्य जागृत होते हैं, तभी उसे ऐसी पावन कथा सुनने और यज्ञ में आहुति देने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
विश्व शांति के लिए विष्णु महायज्ञ
कथा के साथ-साथ परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति, लोक कल्याण और धर्म की स्थापना के संकल्प के साथ यज्ञ कुंडों में आहुतियां दी जा रही हैं। डॉ. गिरीश जी महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ मन के विकारों का भी नाश होता है।
प्रमुख यजमानों ने किया विधि-विधान से पूजन
कथा के मुख्य यजमान श्रीमती किरण एवं पं. घनश्याम उपाध्याय तथा यज्ञ के यजमान श्रीमती नीतू एवं प्रकाश सोनी (नगर अध्यक्ष, बजरंग दल) ने व्यासपीठ और भागवत पोथी का विधिवत पूजन कर आरती उतारी।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शहर से लगभग 10 किमी दूर स्थित बांकड़े धाम में आयोजित इस महाकुंभ में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लगातार शिरकत कर रहे हैं। आयोजन समिति और यजमान परिवार ने जिले के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।