शिवपुरी। डीजे की तेज आवाज को लेकर टोकने से नाराज व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज के छात्र और पड़ोसी पर हमला कर दिया। मामले की एसपी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। कलेक्टर को भी आवेदन दिया गया है। हमलावर का पीएम आवास के तहत आवास आवंटन निरस्त कराने की मांग की गई है। घटना मेडिकल कॉलेज के पीएम आवास के ब्लॉक-सी की है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के छात्र निखिल का कहना है कि वह पीएम आवासों के सी-3 ब्लॉक में चाचा के संग रहता है। बुधवार की शाम मनोज वाल्मीकि अपने घर में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। मनोज से डीजे की आवाज कम करने को कहा। मनोज ने पहले सहमति दी और ऊपर के कमरे में चला गया। फिर कुछ देर बाद मनोज अपने तीन साथियों और एक युवती के साथ ऊपर आया और दरवाजे पर पत्थर फेंकने लगा। निखिल का आरोप है कि दरवाजा खोलने पर मनोज ने उसे खींच लिया और लाठियों से हमला कर दिया।
सामने वाले आवास में रहने वाले प्रद्युम्न का कहना है कि डीजे की तेज आवाज से परेशान होकर मनोज से मना किया। लेकिन उसने साथियों के साथ उसकी भी मारपीट कर दी।
सुअर का मांस पकाने से दुर्गंध फैलती है
कॉलोनी के दूसरे परिवारों के लोगों का कहना है कि मनोज वाल्मीक अक्सर रात में तेज आवाज में डीजे बजाता है और शराब पीता है। सूअर का मांस पकाता है, जिससे परिसर में दुर्गंध फैल जाती है। कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है।