Shivpuri News : चालानो के रुझान शुरू,आरक्षक को पीटा,चक्काजाम,नेताजी पहुंचे

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के क्रम में शिवपुरी जिले की पुलिस को वाहनों के चेकिंग के आदेश मिले है। जिले की प्रत्येक थाने की पुलिस ने वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया है। इस वाहन चेक करने के मामले में इसके रुझान भी आना शुरू हो चुके है। पिछले 3 दिन से लगातार वाहन चेक करने के मामले में पुलिस को पीछे हटना पड़ा रहा है,विवादों का सामना करना पड रहा है।

शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग की रन्नौद थाना पुलिस थाने के सामने बीते रोज यातायात के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर रही थी। बीते शनिवार की शाम खौद निवासी मनोज जाटव अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया,हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने चालान काट दिया। यह बात मनोन के साले नीलेश जाटव को नागवार गुजरी और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंच गया।

जहां उसकी पुलिस से बहस हो गई। बहस के दौरान नीलेश और उसके साथ आए लोगों की पुलिस जवानों से बहस करना शुरू कर दी और यह बहस झूमाझटकी और हाथापाई तक तक पहुंच गई। इस घटनाक्रम आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर में चोट आई। उधर, विवाद के बीच नीलेश की बहन भी गिर गई। इसके बाद और लोग थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए,चालानी कार्यवाही कर रहे रन्नौद थाने की पुलिस के चार आरक्षकों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। धरने को सूचना मिलने पर कोलारस SDOP भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस धरने की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव भी पहुंच गए थे। जसवंत जाटव की घटना स्थल पर पहुंचने की वीडियो वायरल हो रही है। वह इस वीडियो में रन्नौद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग रहे है।

बाइक नही छोडी तो मंहत ने पद छोडने की दी धमी
धाय महादेव मंदिर के महंत ने वीडियो शेयर किया। पुलिस पर बाइक नहीं छोड़ने का आरोप लगाया। कहा-बाइक नहीं मिली तो महंत पद छोड़ दूंगा खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया युवक को रोका था। उसने चाबी निकालकर आरक्षक को ओर फेंक दी और चला गया। कहां-गाड़ी घर पर  छोड़कर आना पड़ेगा। इसके बाद चला गया।
 
करैरा विधायक के भाई का भी वीडियो सामने आ चुका है
चालानी कार्यवाही को लेकर  लेकर नरवर मे करैरा विधायक के भाई का भी रौब दिखाते वीडियो सामने आ चुका है। शिक्षक भागचंद खटीक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। भागचंद अपने साथी शिक्षक की बाइक छुड़ाने आए थे। इस वीडियो में शिक्षक पुलिस से बोल रहा था कि बाइक घर छोड़ कर आना पडेगा।