गिर्राज ज्वेलर्स में चोरी,दुकान की दीवार फोडी,फिर किया प्रवेश - kolaras News

Adhiraj Awasthi
कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खरई गांव में एक ज्वैलर्स की दुकान मे चोरो ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़ा और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। दुकान संचालक तुलसीराम सोनी उम्र 60 साल ने अपने पुत्र भारत सोनी के साथ तेंदुआ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि खरई गांव के बस स्टैंड के पास स्थित उनकी गिर्राज ज्वैलर्स दुकान को सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बंद किया गया था।

अगले दिन, मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब दुकान खोली गई, तो अंदर सामान बिखरा मिला और दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई थी।
चोरी हुए सामान में चांदी की करीब 15 जोड़ी तोड़िया (छोटी-बड़ी), चांदी के ताबीज, चांदी की पत्री, छोटी चांदी की चूड़ियां, लगभग 100 ग्राम चांदी की विचोड़ी, एक हाफ करधनी, करीब 100 ग्राम की चांदी की गले की चेन और 60 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सोने के कांटे-वाली और सोने के ओम चिन्ह के 4 नग सहित अन्य जेवर भी चोर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।