शिवपुरी। शिवपुरी बिजली विभाग शिवपुरी शहर के डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार, 4 फरवरी को बिजली की कटौती की जाएगी। यह कटौती एसएसटीडी (SSTD) योजना के तहत फीडर विभक्तिकरण (Feeder Separation) के महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने के लिए ली जा रही है।
कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 33/11 के.व्ही. डाक बंगला उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख फीडरों-11 के.व्ही. कमलागंज फीडर और 11 के.व्ही. विवेकानंद फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके कारण प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 6 घंटे विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र निम्न हैं
कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर और नवग्रह मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र,विवेकानंद कॉलोनी, डी.जे. साहब की कोठी, सहगल टेंट हाउस और इन क्षेत्रों से जुड़े सभी आसपास के मोहल्ले।